क्या आपके मन में भी यह सवाल है कि आखिर angel broking क्या है? (what is angel broking in Hindi).
आज के इस पोस्ट में हमलोग विस्तार से जानेंगे की angel broking क्या है? और इसमें ट्रेड करके कैसे लाखों रुपया कमाया जा सकता है|
Angel Broking के नाम के ही पता चलता है की यह एक ब्रोकर है| वास्तव में यह ब्रोकर है जो लोगों को शेयर बाज़ार में इन्वेस्ट करने में मदद करती है| यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी शेयर बाज़ार की ब्रोकर है| चाहिए इसके बारे में विस्तार से जानते है|
Angel Broking क्या है?
Angel Broking एक कंपनी है जो हमारे रुपयों को शेयर बाज़ार में इन्वेस्ट करने के लिए हमे मदद करती है| आसान भाषा में बोला जाये तो यह एक शेयर बाज़ार की ब्रोकर है| जो वैसे लोगों के लिए काम करती है जिसका मन शेयर बाज़ार में अपना रुपया को invest कर मुनाफा कमाना होता है|
Angel Broking भारत की सबसे बड़ी full time stock broker है जिसकी सहायता से आप अपनी पैसो को शेयर बाज़ार में invest कर सकते है| साथ-ही-साथ यह कंपनी आपको गाइड भी करती है कि आपको किस कंपनी के शेयर में पैसा इन्वेस्ट करना चाहिए|
यह भारत की सबसे पुरानी और लोकप्रिय stock ब्रोकर है| इस कंपनी की शुरुआत 1987 में हुई थी और आज भी यह हमारे बीच काफी लोकप्रिय है| क्युकि इस ब्रोकर की सर्विस वास्तव में दूसरी ब्रोकर से अच्छी है|
full time broker होने के बावजूद इसका brokerage एक discount broker के बराबर है| और कुछ discount ब्रोकर से भी कम है|
साथ-ही इसके ट्रेडिंग प्लेटफार्म का इंटरफ़ेस भी बहुत आसान है जिसके कारण न्यू ट्रेडर्स को भी ट्रेड करने में कोई परेशानी नहीं होती है| इसमें ट्रेड करने और पैसा कमाने की प्रोसेस का विस्तार से विवरण हम इसी पोस्ट में आगे करेंगे|
Angel Broking का परिचय
Angel Broking ने शेयर बाज़ार में एक stock broker के रूप में शुरुआत आज से लगभग 34 साल पहले, वर्ष 1987 ईस्वी में की थी|यह stock broker की सहायता से हम NSE, BSE तथा Commodity के किसी भी stock में ट्रेड कर सकते है|
आज के समय भी discount broker की लोकप्रियता होने के बावजूद यह full time stock broker भारत की दूसरी सबसे बड़ी broker है|
शेयर बाज़ार के क्षेत्र में angel broking को बहुत सरे पुरुस्कार भी मिले है| वर्तमान समय में इसकी लगभग 9000 से ज्यादा सब-ब्रोकर्स है| और 900 से ज्यादा ऑफलाइन ऑफिस है| जिसमे जाकर आप demet और trading अकाउंट खुलवा सकते है या किसी problem के बारे में पूछ सकते है|
यह कंपनी ट्रेडिंग प्लेटफार्म के साथ-साथ advisory भी देती है| इसके कुछ सर्विस को निचे लिस्ट के रूप में दर्शाया गया है-
- ऑनलाइन stock broking
- Mutual Fund
- advisory सेवाए
- कमोडिटी ट्रेडिंग
- जीवन बीमा
- portfolio सेवाए|
Angel Broking में Demet अकाउंट कैसे खोले

शेयर बाज़ार में ट्रेड करने के लिए हमे demet अकाउंट की जरूरत पड़ती है जो हमे हमारी stock ब्रोकर खोलके देती है| बहुत सारे stock ब्रोकर demet अकाउंट खोलने के लिए चार्ज लेती है लेकिन वर्तमान समय में Angel Broking में demet अकाउंट खोलना बिलकुल free है|
और साथ-ही इसमें demet अकाउंट खोलना भी बहुत आसान है| इसके लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ेगी| अकाउंट खोने के प्रोसेस को फोलो करने से पहले निचे दिए गए डॉक्यूमेंट को स्कैन यह फोटो क्लिक करके अपने phone या कंप्यूटर में रख ले|
- पिछला 6 महीना का बैंक statement
- Pan Card
- Aadhar Card
- Signature
इन सभी डॉक्यूमेंट को अपने phone या कंप्यूटर में सेव करके रख ले और निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे|

- सबसे पहले Angel Broking की official वेबसाइट में जाये
- यहाँ आपको दाए साइड ऊपर की और Open demet Account का आप्शन मिलेगा उसे क्लिक करे|
- या आप यहाँ क्लिक करके डायरेक्ट उस पेज में पहुच सकते है|
- अब आपको 4 स्टेप्स को फॉलो करना है|
- सबसे पहले आप अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, और OTP भरे|
- उसके बाद आपको next पेज में भेज दिया जायेगा जहा आपको अपना पूरा पता और PAN details भरना पड़ेगा|
- साथ-ही आपको आपके बैंक की details भरनी है| याद रहे आप उसी बैंक का details भरे जिसका इस्तेमाल कर आप पैसो की लेन-देन करोगे|
- इसके बाद आपको documents अपलोड करने को कहा जायेगा| यहाँ आप अपना डॉक्यूमेंट अपलोड कर दे|
- उसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालके वेरीफाई करना है|
- वेरीफाई करने के लिए आपके phone में आधार कार्ड के तरफ से एक OTP आएगा जिसे आपको भरना है|
- सारी details का सही-सही से अनुसरण करने के बाद आपको 24 घंटो के अंदर User ID और Passwords मिल जाती है|
- User ID और passwords मिलने के बाद आप login करके ट्रेड कर सकते है|
Angel Broking का ट्रेडिंग प्लेटफार्म
angel broking के 3 ट्रेडिंग प्लेटफार्म है जिसका इस्तेमाल करके आप ट्रेड कर सकते है| पहला इसका मोबाइल app, दूसरा इसका वेबसाइट और तीसरा tradepro सॉफ्टवेर | in तीनो में सबसे आसान इंटरफ़ेस इसकी मोबाइल app का है| जिसका इस्तेमाल कर ट्रेड करना सबसे आसान है और कोई भी व्यक्ति एक दो बार के अभ्यास से ही आसानी से इसमें ट्रेड करना सिख सकता है| वही अगर इसकी वेबसाइट की बाद करू तो इसका इंटरफ़ेस भी बहुत अच्छा है आप चार्ट देखते हुए ट्रेड भी कर सकते है| आइए विस्तार से जानते है इसकी ट्रेडिंग प्लेटफार्म की विशेषताए-
1. Angel Broking App
इसे आप play store से आसानी से डाउनलोड कर सकते है या आपकी इसकी official वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते है| इसमें ट्रेड करना बहुत आसान है| इसमें आप अपना watchlist बना सकते है और ट्रेड कर सकते है| साथ की इसमें आप अपने ट्रेड का लाइव positions भी देख सकते है| और वो ट्रेड को exit या stop loss जैसी सारी ऑर्डर लगा सकते है| साथ ही इसकी सहायता से फण्ड ऐड करना भी बहुत आसान है| साथ-ही इसमें लाइव चार्ट देखने की भी सुविधा मिलती है|
2. Angel Broking Website
इसमें ट्रेड करना beginners के लिए थोरा कठिन होता है क्युकि इसकी बहुत साडी feature beginners को समझ नहीं आती है इसीलिए अगर आप शेयर मार्किट के क्षेत्र में नया है तो आप मोबाइल app में ही ट्रेड करे| इसमें आप चार्ट भी देख सकते है और चार्ट में इंडीकेटर्स भी लगा सकते है जो एक सफल ट्रेड के लिए बहुत जरुरी होता है| इसमें वो सारी feature मौजूद है जो इसकी मोबाइल app में है|
3. Angel Speedpro
इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल बहुत कम ही लोग करते है| यह एक fast ट्रेडिंग प्लेटफार्म है लेकिन इसका इंटरफ़ेस अच्छा नहीं होने के कारण इसमें ट्रेड करना अच्छा नहीं लगता है इसलिए इसकी चर्चा नहीं के बराबर होती है|
Angel Broking में फण्ड कैसे ऐड करे

Angel Broking में फण्ड ऐड करना बहुत आसान है| आप इसकी मोबाइल app का इस्तेमाल कर आसानी से फण्ड ऐड कर सकते है| इसमें आपक नेट बैंकिंग या UPI की सहायता से फण्ड ऐड कर सकते है| फण्ड ऐड करने के लिए निचे के स्टेप्स को फॉलो करे|
- सबसे पहले Angel Broking का मोबाइल app ओपन कर ले|
- उसके बाद Fund के आप्शन में क्लिक करे|
- यहाँ आप Add Funds के बुत्तोम में क्लिक करके अपना अमाउंट भरे|
- अब यहाँ आप नेट बैंकिंग, UPI या google pay की मदद से फण्ड ऐड कर सकते है|
- कोई व् पेमेंट आप्शन को क्लिक करके पेमेंट को successful करे|
- आपके ट्रेडिंग अकाउंट में साथ-ही-साथ फण्ड ऐड हो जायेगा|
क्या Angel Broking में ट्रेड करना Safe है?
Angel Broking एक SEBI के द्वारा प्रमाणित Stock ब्रोकर है, और जब भी आप इसमें अपना अकाउंट ओपन करते है तो इसमें आपका एक DEMET कहता खोला जाता है जो SEBI के अंतर्गत आता है यानि आप जब भी इसकी सहायता से Stocks में इन्वेस्ट करते है औत आपके द्वारा लिया गया शेयर आपके DEMET खाता में जमा हो जाता है इसीलिए अगर किसी कारण बीएस Angel Broking कंपनी बंद भी हो जाता है तो आपके द्वारा निवेश किये गए रुपया Safe रहता है|
अंतिम शब्द
आज के इस पोस्ट में हमलोग जाने कि angel broking क्या है? और इसमें कैसे पैसे कमाया जा सकता है| जल्दी ही हमलोग इस app की संपूर्ण रिव्यु लेकर आयेंगे और आपसे साझा करेंगे| उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया| अगर पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले|
Read Also
Post Office RD Account: 1000 रूपये प्रतिमाह के जमा पर पायें लाखों का रिटर्न्स, जाने विस्तार से
TVS X Electric: शानदार फीचर वाली यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बनने वाली है आपकी पहली पसंद
10000 रूपये के मासिक इन्वेस्टमेंट पर आप पा सकते है लाखों का पेंशन, जाने विस्तार से