Bank Nifty क्या है? What is Bank Nifty in Hindi: अगर आप शेयर बाज़ार के बारे में जानते है या आपको शेयर बाज़ार के बारे में थोड़ी भी जानकारी है तो आप कभी-न-कभी बैंक निफ्टी के बारे में जरुर सुने होंगे| लेकिन क्या आपको पता है असल में बैंक निफ्टी है क्या?
अगर नही तो कोई बात नही आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमलोग जानेंगे की बैंक निफ्टी क्या है? और इसका शेयर बाज़ार में क्या महत्व है?
तो चलिए बिना समय बर्बाद किये सीधे टॉपिक में बात करते है|
Bank Nifty क्या है?
बैंक निफ्टी शेयर बाज़ार के 12 बड़े पूंजी वाले और अधिक volume वाले बैंकिंग क्षेत्र के stocks का समूह है| जो NSE यही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ व्यापर करती है| इन 12 शेयर के आधार पर ही बैंक निफ्टी का movement होता है| अधिकतर अधिकतर ट्रेडर बैंक निफ्टी में ट्रेड सिर्फ intraday में ही करते है, मतलब एक ही दिन में शेयर खरीदते है और उसी दिन लाभ या हानि लेकर बेच देते है|
बैंक निफ्टी में volume बहुत ज्यादा होने के कारण इसकी volatility बहुत ज्यादा तेज होती है| इसमें अधिकार वैसे ही ट्रेडर पैसे कमा पते है जिसको शेयर बाज़ार के बारे में अच्छी नॉलेज होती है|
बैंक निफ्टी में ट्रेड इसके options या future को buy या sell करके करना पड़ता है| इसे आप ज्यादा दिन तक hold करके नहीं रख सकते| इसकी options की expiry प्रत्येक सप्ताह गुरुवार हो होती है वही future की expiry हर महीने होती है| इसीलिए इसके option को आप 1 सप्ताह से ज्यादा hold नहीं कर सकते वही future को 1 महीने से ज्यादा hold नहीं कर सकते है|
Bank Nifty के 12 बैंक के नाम
- HDFC BANK
- ICICI BANK
- AXIS BANK
- STATE BANK OF INDIA
- KOTAK MAHINDRA BANK
- INDUSIND BANK
- BANDHAN BANK
- FEDERAL BANK
- IDFC FIRST BANK
- RBL BANK
- BANK OF BARODRA
- PUNJAB NATIONAL BANK
ये सभी बैंक, बैंक निफ्टी के अंतर्गत आते है| वैसे भारत में और भी बहुत सारी बैंक है लेकिन बैंक निफ्टी में सिर्फ और सिर्फ इन्ही 12 बैंक को स्थान मिल पाया है| क्युकि बैंक निफ्टी में शामिल होने के लिए बैंक के पास अच्छी volume और पूंजी होनी चाहिए|
Bank Nifty का परिचय
आज से लगभग 21 साल पहले भारत के शेयर बाज़ार में IISL यानि Indian Index Service Product Limited ने वर्ष 2000 ईस्वी में बैंक निफ्टी का index भारीतय शेयर बाज़ार में की थी| शुरू के दिन में भी बैंक निफ्टी में 12 की बैंक शामिल थे| बैंक निफ्टी के index के पीछे देख के बैंकिंग सेक्टर को आगे बढ़ाना और शेयर बाज़ार को विश्व स्तर पर मजबूत बनाना था|
आज के समय में ट्रेडर बैंक निफ्टी का उपयोग एक दिन की ट्रेड में करते है क्युकि इसमें movement तेज होने के कारण कुछ ही देर में बहुत अच्छा प्रॉफिट हो जाता है| लेकिन अगर आपका ट्रेड गलत होता है तो अच्छा खाशा नुकसान भी हो जाता है| बैंक निफ्टी में ट्रेड करना नए ट्रेडर के लिए बहुत रिस्की होता है लेकिन जब आप इसमें ट्रेड करना सिख जाते हो तो इससे बहुत अच्छा पैसा कमाना start कर दोगे|
Bank Nifty का lot size क्या है?

बैंक निफ्टी में ट्रेड आप बाकि stocks की तरह 10 या 20 quantity खरीद करके नहीं कर सकते| इसमें ट्रेड करने के लिए आपको इसका 1 lot buy करना पड़ता है| वर्तमान समय में इसकी एक lot में 25 शेयर होते है, इसीलिए आपको कम से कम 25 शेयर तो खरीदने ही पड़ेंगे| अगर आप बैंक निफ्टी की एक lot buy करते हो तो इसका मतलब है की आप 25 शेयर ख़रीदे हो| अगर आपका शेयर 10 पॉइंट बढ़ता है तो आपको 250 का प्रॉफिट होगा| ऐसा समे हानि होने पर भी होगा|
बैंक निफ्टी की options और future दोनों की lot size बराबर है| lot size में changes होती रहती है| यह changes stocks के price को ध्यान में रखकर किया जाता है|
Bank Nifty में options क्या है?
अब आपके मन में ये सवाल जरुर आता होगा की आखिर बैंक निफ्टी में options क्या होता है जिसमे ट्रेड करके पैसा कमाना जाता है|
options को आसान भाषा में समझा जाये तो आपको यह predict करके ट्रेड करना होता है की शेयर का price बढेगा या घटेगा| आपको आपको लगता है की बैंक निफ्टी की price बढेगा तो आप बैंक निफ्टी के करंट price से थोरी ऊपर की स्ट्राइक price की call option यानि CE को buy करना पड़ेगा| उदहारण लेके समझने पर, अगर अभी बैंक निफ्टी की price 32000 है और आपको लगता है की इसकी price और बढ़ेगी तो आपको 32000 से ज्यादा price की CE को buy करना है, आप या तो 32100CE को buy करोगे या उससे ज्यादा स्ट्राइक price के|
वही अगर आपका अनुमान बैंक निफ्टी के price को घटने का है तो आप उसके करंट price से थोड़े निचे के स्ट्राइक price के PE यानि put option को buy करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है| इसमें ट्रेड आप 500 रूपये लगाकर भी कर सकते है|
Bank Nifty में Future trading क्या है?
option की बात तो हमने अच्छे से कर लिया लेकिन future में कैसे ट्रेड करे अब उसके बारे में जानते है| future में ट्रेड करना option की तुलना थोड़ा ज्यादा रिस्की होता है क्युकि इसकी movement बहुत तेज होती है| अधिकतर professional ट्रेडर ही intraday ट्रेड के लिए बैंक निफ्टी के future को buy या sell करते है|
इसमें ट्रेड करने के लिए आपको इसके मिनिमम 1 lot को buy करना पड़ता है| अगर आपका अनुमान बैंक निफ्टी के बढ़ने का है तो आप इसे buy कर सकते है और वही करने बैंक निफ्टी के घटने का अनुमान हो तो आप इसे sell कर सकते है| इसमें ट्रेड करने के लिए आपको कम से कम 1 लाख रूपये की जरुर पड़ेगी क्युकि इसका 1 lot buy या sell करने के लिए 1 लाख तक की मार्जिन की जरूरत पड़ती है वही option में ट्रेडिंग आप मात्र 500 रूपये का investment से भी कर सकते है|
क्या Bank nifty के options में ट्रेड करना Safe है?
ट्रेडिंग एक रिस्की बिज़नस है लेकिन आप टेक्निकल analysis के मदद से इसके रिस्क को कम कर सकते है| बैंक निफ्टी के आप्शन में ट्रेड करना भी रिस्की है क्युकि इसका price महान कुछ ही सेकंड में बढ़ते-घटते रहता है| इसीलिए अगर आप शेयर बाज़ार में नए-नए आये है तो इस स्थिति में आप्शन में ट्रेड नहीं करना ही सही रहेगा| जैसे-जैसे आपको शेयर बाज़ार का अनुभव होते जायेगा आप बैंक निफ्टी के आप्शन में भी ट्रेड करने अच्छा खासा मुनाफा कम सकते है|
अंतिम शब्द
आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमलोग के जाना की Bank Nifty क्या है? what is bank nifty in Hindi? उम्मीद है की आपको इस पोस्ट के माध्यम से बैंक निफ्टी के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त हो गयी होगी|
अगर आपके मन में बैंक निफ्टी से जुड़े कोई भी सवाल है हो आप हमे कमेंट करके पूछना न भूले| और अपने दोस्तों के साथ शेयर करके हमारे इस ब्लॉग की सहायता जरुर करे|
Read Also
Post Office RD Account: 1000 रूपये प्रतिमाह के जमा पर पायें लाखों का रिटर्न्स, जाने विस्तार से
TVS X Electric: शानदार फीचर वाली यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बनने वाली है आपकी पहली पसंद
10000 रूपये के मासिक इन्वेस्टमेंट पर आप पा सकते है लाखों का पेंशन, जाने विस्तार से