वर्तमान समय में Boat, earphones तथा Headphones के लिए वैश्विक बाज़ार में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है| आज के इस पोस्ट में हम Boat के द्वारा लांच किये गए earphone, Boat Bassheads 152 का विस्तार से रिव्यू (Boat Bassheads 152 Review in Hindi) करेंगे और जानेंगे कि हमे यह earphone खरीदना चाहिए या नहीं|
इस रिव्यु को आपलोगों के साथ साझा करने के लिए मैंने इस earphone को personally use किया है| और इसकी सारी अच्छाई तथा खराबी को नोट किया है जो आगे इस पोस्ट के माध्यम से आपलोगों के साथ साझा करूँगा|
और इस पोस्ट में हमलोग यह भी जानेंगे की यह earphone किसे खरीदना चाहिए और किसे नहीं| तो आगे बढ़ते है Boat Bassheads 152 के detail रिव्यु में|
Boat Bassheads 152 के बॉक्स में सामग्री
बाकि सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के तरह इस earphone के साथ में एक user guide मिलता है जिसे पढ़कर आप इस earphone के बारे में detail में जानकारी प्राप्त कर सकते है|
साथ-ही आपको 2 अतिरिक्त जोड़ी eartips बड़ी और छोटी साइज़ की मिल जाती है| आप अपने कान से साइज़ के अनुसार eartips का उपयोग कर सकते है जो काफी soft है|
और हमे 6 महीने की वारंटी कार्ड भी मिल जाती है जिसका इस्तेमाल हम earphone ख़राब होने पर फ्री में ठीक कराने के लिए कर सकते है|
और अंत में हमें एक अच्छी दिखने वाली earphone मिलती की जिसकी quality तथा बाकि चीजो की विवेचना हम आगे पोस्ट में करेंगे|
Boat Bassheads 152 की Design
हमलोग जब भी earphone लेने के लिए बाज़ार में जाते है या online खरीदने की सोचते है तो सबसे पहले हमसब earphone के डिजाईन को ही देखते है| सीधे बोला जाये तो हम सब अच्छे दिखने वाले earphone को खरीदना ज्यादा पसंद करते है|
अगर मैं इस earphone की डिजाईन की बात करूँ तो यह earphone metal finish में बनाया गया है जो बहुत अच्छा और premium दिखता है| लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूँ इस earphone का सिर्फ पीछे वाला हिस्सा ही metal finish के साथ आता है| बाकि पूरा earphone प्लास्टिक का ही बना है| शायद इसके पीछे का कारण earphone को हल्का बनाने का है|
अगर हम इसकी वायर की बात करें तो वायर की quality काफी अच्छी है| यह earphone मजबूत braided cable के साथ आती है जो सच में बहुत ज्यादा मजबूत है| लेकिन एक चीज नोटिस करने लायक है कि हमे इस earphone में सिर्फ 3.5 mm jack से लेकर in-line control तक का ही वायर braided देखने को मिलता है बाकि का वायर हमे normal silicon ही मिलता है जो मुझे इस earphone की थोड़ी खराबी लगी| लेकिन यह वायर भी ठीक-ठाक मजबूत ही है|
साथ-ही अच्छी connectivity के लिए इसमें Gold Plated 90 डिग्री मुड़ी हुई jack देखते को मिलती है जिसकी आउटपुट काफी बेहतर है| साथ-ही मुड़ी हुई होने के कारण earphone को टिकाऊ भी बनाती है|
Boat Bassheads 152 की sound quality
अगर इसकी sound quality कि जाये तो वास्तव में इसकी sound quality इस price में मिलने वाली earphones से बेहतर है| अगर आप इस earphone की तुलना अन्य earphones जो इसी price में मिलती है जैसे Mi Basic, Boat Bassheads 225 आदि करें तो आपको इस earphone की sound बाकि earphones से अच्छा देखने को मिलता है|
वहीँ अगर हम Bass की बात करे तो Boat के इस earphone में हमें एक Balanced Bass का अनुभव होता है जो मुझे काफी पसंद आया|
साथ-ही Noise Isolation भी इस earphone में अच्छा है| सीधे तौर पर कहा जाये तो इस earphone की sound quality अच्छी है जो शायद आप सबको भी पसंद आने वाली है|
Boat Bassheads 152 की कुछ Features
वास्तव में, मुझे lightweight यानि हल्का earphones का इस्तेमाल करना ज्यादा comfortable लगता है भारी earphones की तुलना में, यह earphone का वजन हल्का ही है जिसके कारण आप इस earphone का इस्तेमाल लगातार लम्बे समय तक गाना सुनने या फ़ोन पर बात करने के लिए कर सकते है|
Tangle Free Cable
यह earphone एक मजबूत tangle free cable के साथ आती है जिसकी quality काफी अच्छी है| पॉकेट में रखने के बाद भी यह ज्यादा उलझती नहीं है जी मुझे इस earphone की सबसे अच्छी बात लगी| लेकिन शायद अगर पूरा cable braided होता तो यह earphone ज्यादा टिकाऊ होता|
Mic:
आजकल किसी भी earphone में Mic का होना बहुत जरुर हो गया है क्युकि आज के समय में हम सब earphone लगाकर बात करना ज्यादा पसंद करते है| इस earphone की Mic की output काफी अच्छी है| आप इस earphone का इस्तेमाल कर बिना किसी परेशानी के फ़ोन में बात कर सकते है|
Boat Bassheads 152 की Perfomance
अगर Boat की ओर से आने वाली इस earphone की performance कि जाये तो वास्तव में, मेरा इस earphone के साथ बहुत अच्छा Experience रहा है| sound quality भी price के अनुसार अच्छा है जो दिखने में भी premium लगता है| अगर आपको बहुत high Bass पसंद है तो शायद आप थोड़ा इस earphone से नाराज़ हो सकते है क्युकि इसमें आपको बहुत ज्यादा bass देखने को नहीं मिलती लेकिन एक अच्छा और balanced bass देखने को जरुर मिलती है जो शायद आपको जरुर पसंद आएगा|
Pros:
- साफ-सुथरा और बेहतरीन sound
- Balanced bass
- हल्का और Use करने में काफी comfortable
- Premium लुक metal finish के साथ
- 1 साल की वारंटी
Cons:
- Mic से लेकर Earbuds तक का वायर braided नहीं है|
Boat Bassheads 152 पर मेरा राय
मेरे अनुसार यह earphone इस price range में एक अच्छा perform करने वाला earphone है| जिसकी खरीदारी करना कोई गलत कदम नहीं होगा अगर आप एक अच्छा परफॉर्म करने वाला earphone 500 रूपये के अंदर लेना चाहते है|
आशा करता हूँ कि आपको Boat bassheads 152 की यह रिव्यु (Boat Bassheads 152 Review in Hindi) में आपके सारे सवाल जो इस earphone के बारे में आपके पास था उसका उत्तर आपको मिल गया होगा|
आगे और भी पढ़े!:
Read Also
iPhone 13 में मिल रहा है 27 हज़ार का जबरदस्त डिस्काउंट, जाने कहा से ख़रीदे
Saving Account में भी यह बैंक देता है जबरदस्त ब्याज, जाने विस्तार से
Redmi Note 12 और Redmi 12C का सेल शुरू, भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है महज 8 हज़ार रूपये में