Bullish Harami पैटर्न क्या है? Bullish Harami Pattern in Hindi

Bullish Harami Pattern in Hindi: आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपके साथ चर्चा करेंगे कि Bullish Harami पैटर्न क्या है? और आप कैसे इस चार्ट पैटर्न की मदद से ट्रेड कैसे शेयर मार्किट से मुनाफा कमा सकते है|

दोस्तों, अगर आप स्टॉक मार्किट में ट्रेड करते है तो आपको चार्ट पैटर्न के बारे में जानकारी होना चाहिए, क्योंकि चार्ट पैटर्न की मदद से हमको यह अनुमान लग जाता है कि स्टॉक का मूवमेंट आगे कैसा होने वाला है| और उसी के अनुसार हम अपना ट्रेड प्लान कर सकते है| अगर आप भी इस पैटर्न के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो आज का यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है, इसीलिए इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़े|

Bullish Harami Pattern in Hindi

Bullish Harami Pattern in Hindi

Bullish Harami एक कैंडलेस्टिक चार्ट पैटर्न है जो यह स्टॉक या Indices की तेजी को दर्शाता है| अगर किसी भी चार्ट में आपको यह पैटर्न देखने को मिलता है तो इसका मतलब यह है कि उस स्टॉक में तेजी आ सकती है, या हम उस स्टॉक को खरीद सकते है| यह पैटर्न किसी भी चार्ट के कोई भी टाइम फ्रेम में देखने को मिल सकता है| साथ-ही आप इस पैटर्न का उपयोग इंट्राडे तथा शोर्ट टर्म के साथ साथ लॉन्ग टर्म के ट्रेड में भी कर सकते है|

Harami के जापानी शब्द है जिसका मतलब गर्भवती होता है| इस पैटर्न में एक बड़ी लाल कैंडल के मध्य में एक छोटी हरा कैंडल होता है| जो यह दर्शाता है कि लाल कैंडल एक गर्भवती महिला है और छोटा हरा कैंडल उसकी बच्चा| आप ऊपर दिए गए फोटो को देखकर अच्छे से समझ सकते है| यह पैटर्न अक्सर किसी ट्रेंड के बाद देखने को मिलता है| जब भी किसी ट्रेंड के बाद यह पैटर्न देखने को मिलता है तो इसका मतलब यह है कि अब उसका ट्रेंड खत्म हो चूका है और स्टॉक अपना ट्रेंड बदलने के मूड में आ चूका है|

Bullish Harami पैटर्न से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • यह पैटर्न तब बनती है जब किसी स्टॉक में लम्बे समय तक गिरावट हो रही है|
  • जब भी गिरावट के बाद यह पैटर्न देखने को मिलता है, तो उसका मतलब है की अब स्टॉक का ट्रेंड बदल चूका है और स्टॉक में तेजी आने वाला है|
  • यह पैटर्न शोर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए सबसे अच्छा माना गया है|
  • आप इस पैटर्न का उपयोग करके इंट्राडे ट्रेड भी कर सकते है|
  • इंट्राडे ट्रेड तब ही ले जब आपको यह पैटर्न 15 मिनट के टाइम फ्रेम वाले चार्ट में देखने को मिले|
  • कभी-कभी यह पैटर्न का रिजल्ट में गलत आ जाता है, इसीलिए बड़ी वाली रेड कैंडल के नीचे अपना stoploss जरुर लगाये|

Bullish Harami पैटर्न का उपयोग करके ट्रेड कैसे करे

Bullish Harami Pattern in Hindi

जैसे कि आप ऊपर दिए गए फोटो में देख रहे है, यह एक बुलिश हरामी पैटर्न बना हुआ है| हमे इस स्टॉक में तब एंट्री लेना चाहिए जब छोटी बलि हरा कैंडल के हाई ब्रेक हो| और हमारा स्टॉप लोस बड़ी वाली लाल कैंडल के निचे होना चाहिए|

अगर यह पैटर्न बनने के बाद छोटी वाली हाई ब्रेक नहीं होता है तो ऐसे स्थिति में हमे उस स्टॉक में उस टाइम एंट्री नहीं लेना चाहिए| हाई का ब्रेक होने का इन्तेजार जरुर करे|

और अगर आप शोर्ट टर्म के लिए ट्रैड कर रहे है तो आपका अपना स्टॉप लोस लाल कैंडल के नीचे जरुर लगाये|

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने जाना कि Bullish Harami पैटर्न क्या है? (Bullish Harami Pattern in Hindi) और कैसे आप Bullish Harami पैटर्न की मदद से ट्रेड कैसे मुनाफा कमा सकते है| उम्मीद है कि इस पोस्ट में शेयर की गयी जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होगी|

अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

Leave a Comment