CAD क्या है? आज के इस पोस्ट में हमलोग CAD के बारे में विस्तार से जानेंगे की CAD क्या होता है? और CAD कितने प्रकार के होते है| साथ-ही हमलोग यह भी जानेंगे की CAD का महत्व क्या है|
CAD क्या है?

वास्तव में CAD एक कंप्यूटर सॉफ्टवेर ही है जिसका इस्तेमाल अच्छे-से-अच्छे 2D तथा 3D डिजाईन को बनाने के लिए किया जाता है| CAD का विस्तृत रूप computer aided design होता है|
CAD के अंतर्गत प्राय दो प्रकार के डिजाईन किये जाते है पहला 2D यानि Two Dimensional layout design और दूसरा 3D यानि Three Dimensional Modeling.
CAD का प्रकार

खासतौर पर CAD दो प्रकार के होते है| पहला 2D और दूसरा 3D दोनों का इस्तेमाल विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है| दोनों का महत्व अपने-अपने क्षेत्रों में है| हमलोग दोनों के बारें में विस्तार से चर्चा करेंगे|
1. 2D CAD
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि इसका इस्तेमाल two dimensional डिजाईन को बनाने में किया जाता है| इसका इस्तेमाल architects बड़े-बड़े मकानों की डिजाईन बनाने में करते है| वहीँ vector based design को बनाने में भी इसी का इस्तेमाल किया जाता है|
आसान भाषा में कहा जाये तो 2D CADका इस्तेमाल सभी two dimensional ग्राफ़िक्स को डिजाईन करने में किया जा सकता है| आज से कुछ वर्षो पहले 2D एनीमेशन आती थी जिसको बनाने के लिए भी 2D CAD का ही इस्तेमाल किया जाता था| आज के समय में भी बहुत सारे विज्ञापन में 2D एनीमेशन का प्रयोग किया जाता है, जिसे डिजाईन करने में इसी का उपयोग किया जाता है|
साथ-ही पहले आने वाली सभी 2D गेम्स को ग्राफ़िक्स को इसी की मदद से डिजाईन किया जाता था| जब यह पहली बाद आई थी तो लोगों को यह बहुत पसंद आया था और लोगों का गेम्स के प्रति रुझान बढ़ना चालू हो गया था|
2. 3D CAD
इसका इस्तेमाल three dimensional ग्राफ़िक्स को बनाने में किया जाता है| आज के समय में यह बहुत उपयोगी हो गया है क्युकि अभी आने वाली लगभग सभी 3D गेम्स का डिजाईन इसी के कारण संभव हो पाया है| आज हमलोग जितना भी 3D गेम्स खेलते है उसका श्रेय 3D CAD हो ही जाता है|
साथ-ही एनीमेशन फिल्म को बनाने में, प्रोडक्ट की डिजाईन बनाने में, सिविल इंजिनियर घर की 3D डिजाईन बनाने में इसका इस्तेमाल करते है| ऐसा कहा जा सकता है की 3D CAD के विकाश से मानव जीवन में एक बहुत अच्छी क्रांति आई है|
3D CAD का विकास 2D CAD के बाद हुआ लेकिन यह आते ही बहुत-ही कम समय में लोगों के दिन को भा गया और लोग 3D डिजाईन को बहुत ज्यादा पसंद करते लगे| इसके आने के बाद ही धीरे-धीरे अच्छे-अच्छे 3D गेम्स का भी विकास होने लगा| और विश्व में गेमिंग इंडस्ट्री का विकास भी बहुत तेजी से हुआ|
निष्कर्ष
2D तथा 3D CAD दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण है| दोनों का इस्तेमाल बड़े पैमाने में किया जाता है| हाँ हमलोग ऐसा कह सकते है की आजकल 3D CAD का इस्तेमाल 2D की अपेक्षा ज्यादा किया जा रहा क्युकि आज के समय में सभी 3D गेम्स खेलना और 3D डिजाईन को ज्यादा पसंद करते है| समय के साथ-साथ 2D ग्राफ़िक्स के प्रति लोगों का रुझान कम होते जा रहा है|
उम्मीद करता हूँ की आपको इस पोस्ट में CAD क्या है? और इसमें प्रकार तथा इस्तेमाल के बारे में आपको अच्छे से सारी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी| अगर अब भी आपके मन में CAD से जुड़े कोई सवाल है तो हमें कमेंट करने पूछना न भूले|
Read Also
iPhone 13 में मिल रहा है 27 हज़ार का जबरदस्त डिस्काउंट, जाने कहा से ख़रीदे
Saving Account में भी यह बैंक देता है जबरदस्त ब्याज, जाने विस्तार से
Redmi Note 12 और Redmi 12C का सेल शुरू, भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है महज 8 हज़ार रूपये में