Cherry Farming Business: यह बिज़नस शुरू करके कमा सकते है महीने के लाखों रूपये, जाने विस्तार से

Cherry Farming Business: अगर आप फार्मिंग से सम्बंधित बिज़नस शुरू करने का योजना बना रहे है तो चेरी की खेती का बिज़नस आपके लिए एक बेहद ही शानदार विकल्प हो सकता है, क्योंकि इस बिज़नस कि शुरुआत करके आप महीने के लाखों रूपये आसानी से कमा सकते है|

वर्तमान समय में चेरी की खेती का बिज़नस बहुत कम लोगों द्वारा किया जा रहा है इसीलिए इस बिज़नस का शुरुआत करना कोई ख़राब विकल्प नहीं है|

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि चेरी एक फल है जो लाल रंग का होता है, यह दिखने में थोड़ा बहुत अंगूर से मिलता जुलता है, और यह बहुत स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसमें कई तरह के महत्वपूर्ण विटामिन भी पाए जाते है, जिसके कारण इसका सेवन लोग करते है|

Cherry Farming Business: यह बिज़नस शुरू करके कमा सकते है महीने के लाखों रूपये, जाने विस्तार से

Cherry Farming Business in Hindi

अगर अभी नज़र डाला जाये तो चेरी का उत्पादन यूरोप के देशों में सबसे ज्यादा होता है परन्तु भारत के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कश्मीर राज्यों में भी चेरी की खेती होती है, और इन सभी राज्य के लोग चेरी की खेती करके अच्छा खासा पैसा कमा रहे है|

Read Also:  Cleaning service Business: इस बिज़नस को शुरू करके महीने के 1 लाख तक कमा सकते है, जानिए विस्तार से

चेरी की खेती में अच्छा लाभ होता है जिसके कारण इस बिज़नस को शुरू करने से हानि होने कि संभावना बहुत कम होती है, इस बिज़नस को कोई भी व्यक्ति थोड़ा बहुत जानकारी के साथ शुरू कर सकता है|

अगर आपके पास अपना खेत है तो इस बिज़नस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा लागत कि भी आवश्यकता नहीं होगी|

चेरी की खेती के लिए उपयुक्त भूमि और जलवायु

वैसे चेरी की खेती तो सामान्य भूमि में भी किया जा सकता है परन्तु इसके लिए जो रेतीली दोमट मिट्टी सबसे ज्यादा उपयोगी माना गया है थ ही अच्छी उपज के लिए मिट्टी का PH मान 6 से 7.5 सबसे बेहतर होता है|

यह यह खेती मुख्य रूप से ठन्डे प्रदेशों में की जाती है इसके लिए 120 से 150 दिन तक ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है जिसका तापमान 7 डिग्री से कम होना चाहिए|

साथ-ही यह भी ध्यान रहे कि चेरी की खेती वैसे ही स्थान में करें जहा ठंडी सबसे ज्यादा होती है इसी वजह से इसका खेती भारत के उत्तरी राज्य जो हिमालय से सटा हुआ है उसी में होता है|

Read Also:  Rubik Trade App क्या है? इससे पैसा कैसे कमाए?

चेरी की खेती से कमाई

चेरी का पौधा लगभग 5 वर्षों में फल देने योग्य हो जाता है और इस पौधे का अगर सही से देखभाल किया जाये तो यह पौधा 50 वर्षों तक भी फल दे सकता है|

चेरी का फल मई के महीने में पकना शुरू होता है और एक अच्छे तरह से विकसित पौधा एक वर्ष में लगभग 15 से 25 किलो तक चेरी का उत्पादन करता है|

और चेरी का फल उसके गुणवत्ता के अनुसार 300 रूपये से लेकर 500 रूपये प्रति किलों के हिसाब से भारतीय तथा विदेशी बाज़ार में बिकता है|

नोट:- चेती की खेती (Cherry Farming Business) उन सभी लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो पहाड़ी क्षेत्रों में रहते है जहा का तापमान 7 डिग्री से कम रहता है और उसने पास उपयुक्त भूमि है जिसमे वह खेती करने का प्लान कर रहे| क्योंकि चेरी की खेती को सही ढंग से करने पर इससे लाखों रुपया आसानी से कमाया जा सकता है|

Read Also:  [Top 5] Small Business Ideas in Bihar: बिहार में शुरू कर सकते है यह 5 बिज़नस और कमा सकते है 60000 रुपया प्रतिमाह, जाने कैसे

यह भी पढ़े – Banana Powder Business Idea: कम लागत में केले का पाउडर का बिज़नस करके कमा सकते है लाखो, जाने कैसे