Glowroad App क्या है? Glowroad App से पैसे कैसे कमाए?

आज के इस पोस्ट के मध्यम से मैं आपलोगों को सरल हिंदी भाषा में बताने का कोशिश करूँगा कि Glowroad App क्या है? (Glowroad app kya hai) और आप कैसे इस App की मदद से अपने घर बैठे पैसा कमा सकते है|

और हमलोग यह भी जानेंगे की इस App की मदद से हमलोग महीने के कितने रूपये तक कमा सकते है| और इस App में कमाने का प्रोसेस क्या है| वास्तव में हमलोग आज के इस पोस्ट के मध्यम से Glowroad app की समीक्षा (Glowroad app review in Hindi) विस्तार से करेंगे और इसके सभी अच्छे और बुराई को आपके साथ साझा करूँगा|

Glowroad App क्या है?

Glowroad एक online reselling app है| जिसमे पैसा कमाने के लिए आपको इस app में उपस्थित वस्तुओं को online बेचना पड़ता है| आसान भाषा में कहा जाये तो Glowroad एक ऑनलाइन दुकान है, और आप इस दुकान के वस्तुओं को बेचकर लाभ कमा सकते है| इसमें आप अपने अनुसार अपना लाभ सुनिश्चित कर सकते है| इस app में बहुत सारी भिन्न-भिन्न प्रकार की वस्तुएं मिल जाती है जिसे बेचकर आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते है|

इस app में हमें फैशन से जुड़ी वस्तुओं ज्यादा देखने को मिली, साथ-ही इसमें आप मार्जिन भी अच्छा खासा जोड़ सकते है| Glowroad app की products को कैसे बेचे इसकी विस्तार विवरण हम आगे इसी पोस्ट में करेंगे|

Glowroad App से पैसे कैसे कमाए?

जैसा कि मैंने आपको पहले ही अवगत कराया है कि इस app से कमाने के लिए आपको इस app की वस्तुओं को ऑनलाइन बेचना पड़ेगा| आप इस app की प्रोडक्ट को आप फेसबुक, WhatsApp या अन्य मध्यम से बेच सकते है|

Read Also:  Resin Art Business idea: 10000 रूपये के इन्वेस्ट में ऐसे कमाए लाखो

मुझे इस reselling app की जो सबसे खास बात लगी वो है इसमें आप अपना ऑनलाइन store बना सकते है और आप अपने दोस्तों या client को direct अपना स्टोर का link भेज सकते है| अगर आपके स्टोर के कोई कुछ भी खरीदता है तो आपको अपने द्वारा लगाया गया मार्जिन आपको कमाई के रूप में मिल जाती है|

Glowroad App के प्रोडक्ट को बेचकर पैसा कैसे कमाए?

इस Reselling आप के वस्तुओं को बेचने के लिए आपको इस App में अपना एक अकाउंट बनाना पड़ेगा जिसकी प्रक्रिया बहुत आसन है| आप निचे अंकित Steps को फॉलो करके इसमें अकाउंट बना सकते है और Reselling करके महीने का 50000 तक कमा सकते है|

  • सबसे पहले Play Store से Glowroad App को डाउनलोड करें|
  • जब आप पहली बार इस App को ओपन करोगे तो आपको अपना फोन नंबर डालकर इसमें Sign Up करना पड़ेगा जिसे आप आसानी से कर सकते है|
  • अब आप App के होम पेज में आ जाओगे जहाँ आपको बहुत सारी प्रकार की वस्तुए देखने को मिलती है
  • यहाँ आपको सबसे पहले यह Select करना पड़ता है की आप किस वस्तु को बेचना चाहते है|
  • जिस वस्तु को बेचना चाहते है उसे क्लिक करें|
  • यहाँ आपको दो आप्शन मिलेगा Buy Now और Share and Earn का, आप शेयर आप्शन का इस्तेमाल कर अपने client के प्रोडक्ट की detail शेयर कर सकते है|
  • जब आपसे कोई व्यक्ति, किसी प्रोडक्ट को खरीदता है तो आपको Buy Now के आप्शन में जाकर उसके पूरा पता डालकर Buy करना पड़ता है|
  • याद रहे आप अपना मार्जिन जोड़ना न भूले|
  • आप इसमें Online पेमेंट या कैश ओन Delivery दोनों कर सकते है|
  • जब प्रोडक्ट आपके Client के पास Deliver हो जाएगी तब Glowroad आपके द्वारा जोड़े गए मार्जिन को बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर कर देती है|

Glowroad App के प्रोडक्ट की quality

अगर हम Glowroad आप की वस्तुओं के गुणवत्ता में विचार करे तो मेरे अनुसार इसकी प्रोडक्ट की Quality वास्तव में अन्य Reselling App की तुलना में अच्छा है| मेरे द्वारा मंगाए गए सभी वस्तुओं की quality अच्छी थी| आप अपनी और से इस App में उपस्थित वस्तुओं को बेचने से पहले उसकी गुणवत्ता की जाँच जरुर कर ले| गुणवत्ता जानने के लिए आप प्रोडक्ट की बेचने से पहले उसके रिव्यु को एक बार जरुर देख ले|

Read Also:  Banana Powder Business Idea: कम लागत में केले का पाउडर का बिज़नस करके कमा सकते है लाखो, जाने कैसे

Glowroad App के प्रोडक्ट की price

Price की बात की जाये तो मुझे कोई बड़ा Difference देखने को नहीं मिलती है अन्य Reselling App की तुलना में, लगभग सभी Reselling app में वस्तुओं की Price बराबर की होती है| लेकिन मुझे कुछ कुछ प्रोडक्ट की Price इस App में थोड़ी ज्यादा भी देखने को मिली| आप Price की जाँच के लिए एक आप इस App को डाउनलोड कर इसकी Price की विवेचना जरुर करे|

Glowroad App से पैसो की निकासी कैसे करे

glowroad app se kya hai, glowroad app se paise nikasi kaise kare

हम सभी का इस App के साथ काम करने का मुख्य उद्देश पैसा कमाना ही है| मुझे इस आप की जो खास बात लगी कि इसमें निकासी के लिए किसी भी प्रकार का Fixed रुपया का होना जरूरी नहीं है| अगर आपके वॉलेट में 10 रुपया भी है तो वो अपने आप आपके अकाउंट में ट्रान्सफर हो जाता है|

Glowroad प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और गुरुवार को पमेंट करती है| आपके द्वारा कमाया गया रुपया इन्ही दो दिनों में अपने आप आपके द्वारा ऐड किये गए अकाउंट में ट्रान्सफर कर दिया जाता है|

अपना बैंक अकाउंट इस आप में जोड़ने के लिए निचे अंकित steps को फॉलो करे-

  • सबसे पहले Glowroad App को ओपन करें|
  • यहाँ आपको दायें तरफ निचे My Account का आप्शन मिलता है, उसमे क्लिक करे|
  • यहाँ आपको My Bank Details का आप्शन में क्लिक करना पड़ेगा|
  • अब आपको अपना सही बैंक Detail भरना पड़ेगा|
  • जिसमे मुख्यत अकाउंट नंबर, IFSC कोड तथा अपना पूरा नाम भरना पड़ता है|
  • सभी detail सही-सही भरने के बाद Save बटन पर क्लिक करे|

बैंक Details Save हो जाने के बाद आपके द्वारा कमाए गए पैसे अपने आप आपके अकाउंट में ट्रान्सफर कर दिए जाते है जो मुझे इस App की सबसे अच्छी Features लगी|

Read Also:  Expert Option App क्या है? Expert Option से पैसे कैसे कमाए?

Glowroad app में अपना store कैसे बनाये?

glowroad app me store kaise banaye

इस आप के द्वारा ऑनलाइन स्टोर बना बहुत आसान है| आप निचे दिए गए Steps का अनुसरण करके अपना ऑनलाइन स्टोर इस App के मैडम से बना सकते है और अपनी कमाई को बढ़ा सकते है|

  • सबसे पहले आप Glowroad App को ओपन कर ले|
  • यहाँ होम पेज में निचे आपको Earn का आप्शन मिलेगा उसे क्लिक करें|
  • अब आपको Create Online tore का आप्शन मिलेगा, उसे क्लिक करें|
  • यहाँ आपको आपके ऑनलाइन स्टोर का नाम पूछा जायेगा|
  • आप अपने पसंद के अनुसार आपना स्टोर का नाम रख सकते है|
  • नाम भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे|
  • आपका स्टोर बन कर तैयार है|
  • अब आप आपके ऑनलाइन स्टोर में प्रोडक्ट ऐड कर सकते है, और दोस्तों के साथ स्टोर का link शेयर कर सकते है|

इस App में आपको मार्जिन को प्रतिशत में अंकित करना पड़ता है| इसीलिए स्टोर बनने के बाद प्रोडक्ट ऐड करते समय मार्जिन ऐड करना न भूले|

Glow Road एप्प से महीने का कितना रुपया तक कमाया जा सकता है?

जैसे की हम सबको पता हो गया कि ग्लो रोड एक reselling एप्प है यानि हम जितना ज्यादा इसमें उपस्थित वस्तु को बेचेंगे, हमे उतना ज्यादा मुनाफा होगा| अगर आपके पास अच्छा खासा ग्राहक है तो आप महीने के आराम से 30 से 40 हज़ार तक कमा सकते है| क्युकि आप इसमें उपस्थित वास्तु पर अपने अनुसार मुनाफा कमा सकता है| यानि आप वस्तु को ग्राहक को बेचकर कितना कमाना चाहते है ये आप पर निर्भर करता है|

अंतिम शब्द

इस पोस्ट के मध्यम से मैंने सरल हिंदी भाषा में यह बताने की कोशिश किया कि Glowroad App क्या है? (Glowroad app kya hai) और इसका इस्तेमाल कर कैसे आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते है| उम्मीद है कि यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा| अपने दोस्तों के साथ शेयर करके हमारा Support जरुर करे|