[क्या है?] ग्राम सुमंगल रूरल पोस्टल लाइफ इन्सुरांस पालिसी

Gram Sumangal Rural Postal Life Insurance Policy: आज के इस पोस्ट में हमलोग विस्तार से जानेंगे कि ग्राम सुमंगल रूरल पोस्टल लाइफ इन्सुरांस पालिसी क्या है| और ग्रामीण क्षेत्र के निवासी कैसे इस पालिसी का लाभ उठा सकते है| अगर आप भी ग्रामीण क्षेत्र से है तो भारतीय पोस्ट ऑफिस के द्वारा लाया गया है पालिसी आपके लिए बेहद ही फायदेमंद हो सकता है, ऐसे जानते है कैसे|

क्या है? ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बिमा

यह भारतीय पोस्ट ऑफिस के द्वारा लाये जाना वाला एक जीवन बिमा है तो गरीब तथा निम्न मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए लाया गया है| इस बिमा में अगर लाभार्थी प्रतिदिन 95 रूपये जमा करते है तो बिमा के अंत तक उसे लगभग 14 लाख रूपये प्राप्त होते है| साथ-ही या पालिसी एक निश्चित समय अन्तराल पर मनी बेक भी देती है जिससे आपकी पैसो की जरूरत आसानी से पूरा हो सकते|

यह पालिसी दो समय अवधि के लिए उपलब्ध है, 15 वर्ष तथा 20 वर्ष अगर आप 20 वर्ष वाले पालिसी को लेते है और प्रतिदिन 95 रूपये जमा करते है तो 20 वर्ष की अवधि पूर्ण होने तक लगभग 14 लाख रूपये मिलेंगे|

Read Also:  Post Office New Scheme: बनिए लखपति मात्र 95 रूपये प्रतिदिन जमा करके|

कौन ले सकता है यह ग्राम सुमंगल पालिसी

अगर आप यह बिमा कराने का सोच रहे है तो ध्यान रहे आपकी न्यूनतम आयु कम से कम 19 वर्ष हना ही चाहिए तब ही आप इस पालिसी को ले सकते है| वही पालिसी लेने के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखा गया है यानि अगर आप यह बिमा करना चाहिए है तो आपकी आयु 19 वर्ष से ज्यादा तथा 45 वर्ष से कम होना चाहिए| वहीँ 20 वर्ष की अवधि वाले बिमा को कराने के लिए आपका उम्र 40 वर्ष से कम होना चाहिए| आप अपने इच्छानुसार सही पालिसी का चयन कर सकते है| लेकिन अगर आप 14 लाख तक का रिटर्न्स लेना चाहते है तो आपको 20 वर्ष वाले बिमा का चयन करना होगा|

मनी बेक के नियम

जैसे हमने आपको बताया कि यह बिमा दो अवधि के लिए उपलब्ध है पहला 15 वर्ष और दूसरा 20 वर्ष और दोनों अवधि के लिए मनी बेक के नियम भी अलग-अलग है| अगर आप 15 वर्ष के लिए इस पालिसी को लेते है तो आपको 6 वर्ष, 9 वर्ष और 12 वर्ष पुरे होने पर 20-20% का मनी बेक मिलता है और पालिसी खर्म होने के समय बाकि का 40% और उसके साथ बोनस भी दिया जाता है| इस बिमा में आपको प्रतिवर्ष 1000 रुपया में 48 रुपया का बोनस मिलता है| वही अगर आप 20 वर्ष के लिए इस बिमा को लेते है तो आपको 8 वर्ष, 12 वर्ष तथा 16 वर्ष पुरे होने पर 20-20% का मनी बेक तथा पालिसी खत्म होने के समय 40% बोनस के साथ प्राप्त होता है|

Read Also:  मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना: बिहार राज्य में मिला नारियों को तोहफा

कैसे मिलेंगे 14 लाख रूपये

अगर आप 14 लाख के रिटर्न्स का लाभ उठाना चाहते है तो आपको यह बिमा 20 वर्ष के लिए करना होगा| इस बिमा में आपको 3 बार money back मिलता है जो 1.4 लाख प्रत्येक बार मिलता है| इस हिसाब से आपको टीम बार के money back में कुल 4.2 लाख रुपया मिलेंगे वही पालिसी खत्म होने के समय आपको बाकि का 40% यही 2.8 लाख के साथ-साथ बोनस जो 1000 रूपये में 48 रुपया मिलता है| आपको 20 वर्ष के इस बिमा में कुल 6.72 लाख का बोनस मिलेगा इसप्रकार आपको कुल 13 लाख 72 हज़ार रुपया का रिटर्न्स प्राप्त होता है जो लगभग 14 लाख के समान ही है|

उम्मीद है कि इस पोस्ट “ग्राम सुमंगल रूरल पोस्टल लाइफ इन्सुरांस पालिसी“में शेयर किया गया इनफार्मेशन आपको जरुर पसंद आया होगा| इसी तरह के पोस्ट आगे भी पढने के लिए आप हमारे इस वेबसाइट पर आते रहे और अगर पोस्ट अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे|

Read Also:  खावटी अनुदान योजना फॉर्म PDF (महाराष्ट्र) | Khawati Anudan Yojna Form PDF