Groww App क्या है? (what is groww app in Hindi) अगर आप ऑनलाइन विडियो देखते हो या सोशल media का उपयोग करते हो तो आप Groww app का नाम जरुर सुने होंगे| अभी के समय में इसकी विज्ञापन हमे बहुत दिखने को मिलती है, लेकिन क्या आपको पता है Groww app kya hai और आ इसकी मदद से शेयर मार्किट में ट्रेड या इन्वेस्टमेंट साथ-ही mutual फण्ड में कैसे इन्वेस्ट कर सकते है|
आज के इस पोस्ट में हम विस्तार से grow app के बारे में चर्चा करेंगे| तो बिना समय की बर्बादी किये पोस्ट में आगे बढ़ते है|
Groww App क्या है?

Grow एक मोबाइल एप्लीकेशन है जिसमे आप अपना अकाउंट बनाकर डायरेक्ट mutual fund में निवेश कर सकते है| वर्तमान समय में आप groww app में अपना demet अकाउंट में खोल सकते है और शेयर बाज़ार में ट्रेड कर सकते है| इसमें आप Stocks, Mutual Funds, Fixed deposit, Gold में निवेश कर सकते है|
साथ ही साथ इस app में आप option और future में ट्रेड करके पैसा कमा सकते है| आसान भाषा में बोला जाये तो groww एक stock ब्रोकर ही है शेयर बाज़ार में निवेश करने की सुविधा प्रदान करती है| साथ-ही-साथ इस app की मदद से mutual fund में निवेश करना बहुत आसान हो गया है, इसके लिए हमे किसी भी दलाल की जरूरत नहीं पड़ती| इसमें अकाउंट बनाकर हुमोग डायरेक्ट अपने मन पसंद mutual fund में निवेश कर सकते है, बिना कोई अतिरिक्त शुल्क के|
आप या तो इसके app का उपयोग कर सकते हो या इसके official वेबसाइट का| दोनों का इंटरफ़ेस आसान ही है कोई भी व्यक्ति आसानी से इसके वेबसाइट और app का उपयोग कर सकता है|
Groww App या वेबसाइट कौन सबसे अच्छा है?

अगर में इसकी वेबसाइट या मोबाइल app की तुलना करू तो मुझे इसका दोनों प्लेटफार्म बहुत पसंद आया| इसके बहुत ही आसान layout के साथ डिजाईन किया गया है| और साथ-ही इसको चलाना भी काफी ज्यादा आसान है|
अगर आप grow की मदद सेmutual fund में निवेश करना चाहते है तो इसका मोबाइल app आपके लिए सबसे अच्छा होगा|
वहीँ अगर आप इसमें ट्रेडिंग या stock investment करना चाहते है तो आप इसके वेबसाइट का उपयोग कर सकते है क्युकि आप यहाँ किसी भी stock का चार्ट देख पाओगे| साथ-ही कंपनी के फंडामेंटल को भी अच्छे से पढ़ पाओगे|
इस app या वेबसाइट में बहुत ऐसी feature मिल जाती है जो discount brokers में नहीं मिलती| इसीलिए यह app बहुत ही जल्दी इंडियन मार्किट में लोकप्रिय हो गयी|
Groww में अकाउंट खोलने के लिये जरुरी documents
जैसा की मैंने बताया इसमें आप demet अकाउंट खोल सकते है| शेयर मार्किट में निवेश के लिए आपके पास demet अकाउंट का होना जरुरी है| और डेमी अकाउंट खोलने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है जो निचे लिस्ट द्वारा दर्शाया गया है|
- PAN Card
- Aadhar Card
- Bank Statement
- Signature
- Selfie
अकाउंट खोलने के प्रोसेस के [पहले आप इस डॉक्यूमेंट को अपने मोबाइल phone या कंप्यूटर में सेव करके रख ले| अकाउंट खोलने के लिए निचे के स्टेप्स को फॉलो करे|
Groww App में अपना अकाउंट कैसे खोले
groww app में अकाउंट खोलना आसान ही है| आप इसके मोबाइल app या वेबसाइट का इस्तेमाल करके भी इसमें अपना अकाउंट खोल सकते है| अकाउंट खोलने के प्रोसेस से पहले ऊपर बताये गए डॉक्यूमेंट का फोटो क्लिक करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में रख ले|
app या वेबसाइट दोनों में अकाउंट खोलने की प्रोसेस एक ही है सो निचे बताये गए स्टेप्स का सही से फॉलो करे|
- सबसे पहले groww app को डाउनलोड कर ले या अपने कंप्यूटर में groww का official वेबसाइट को ओपन कर ले|
- ओपन करने के बाद sign up बटन पर क्लिक करे|
- आसानी से sign up करके के लिए continue with google पर क्लिक करे|
- अब आप अपना पर्सनल gmail अकाउंट select कर ले|
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करना परेगा| इसके लिए आपके नंबर पर एक OTP भेजा जाता है| उस OTP को भर कर अपना फोन नंबर वेरीफाई कर ले|
- अब आपको अगले पेज में भेज दिया जायेगा जहाँ आपको आपकी PAN details भरनी परेगी|
- इसके बाद आपको अपनी पर्सनल details भरने को कहा जायेगा
- यहाँ तक भरने के बाद आपको अगले पेज में भेज दिया जायेगा जहा आपको आपका बैंक details सही-सही भरना है|
- अब आपसे आपका पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करने को कहा जायेगा|
- यहाँ तक कम्पलीट करने के बाद आपको एक 5 सेकंड का विडियो रिकॉर्ड करना परेगा जो वेरिफिकेशन पर्पस के लिए किया जाता है|
- अब आपको ऊपर बताये गए documents को अपलोड करना परेगा|
- उसके बाद आप अपना आधार नंबर डालकर सबमिट करे|
- आपके फोन नंबर पे एक OTP भेजा जायेगा उसे भर के अपना आधार वेरीफाई करे|
- इस सभी स्टेप्स को सही से फॉलो करने के बाद आपका प्रोसेस कम्पलीट होता है |
सारी प्रोसेस ख़त्म होने के बाद लगभग 24 घंटे के अंदर आपका अकाउंट grow में ओपन हो जाता है|
Groww app के फायदे
अगर groww app के फायदे की बात किये जाये तो इसके कुछ अच्छे फायदे है जो सच में निवेश करने में हमारी बहुत मदद करती है|
- डायरेक्ट mutual fund में इन्वेस्ट, पहले mutual fund में इन्वेस्ट करने के लिए हमे ब्रोकर की जरूरत पड़ती थी लेकिन grow की मदद से mutual fund में इन्वेस्ट करना बहुत आसान हो गया है| और न ही कोई परेशानी जब चाहे mutual fund में पैसा लगाये और जब चाहे पैसा निकल ले|
- Stocks को खरीदना, अब groww में हम सब stock को बी करके भी निवेश कर सकते है| इसके शेयर या stock खरिना बहुत ही आसान है| साथ ही इसमें brokerage fee भी कम है| इसीलिए अगर आप ट्रेडिंग करना चाहते है तो groww एक अच्छा विकल्प हो सकता है|
- इसमें आप mutual fund तथा stock पर नज़र रख सकते है और यह पता कर सकते है कों सा stock या mutual fund अच्छा रिटर्न्स देती है|

- इसका maintenance चार्ज भी बाकि की तुलना कम ही है|
Groww App का नुक्सान
अगर आपका फुल टाइम ट्रेडर है और intraday ट्रेड करते है तो यह app आपके लिए सही नहीं रहेगा| इसे खासकर इन्वेस्टर के लिए बनाया गया है जो अपने पैसो को लम्बे समय तक इन्वेस्ट करके रखना चाहते है| साथ ही इसकी intraday सर्विस भी उतनी अच्छी नहीं है जितना का जरूरत intraday ट्रेडिंग में होती है||
Groww अकाउंट में रुपया कैसे ऐड करे

इसमें रुपया ऐड करना बिलकुल आसान है| grow अकाउंट में रुपया ऐड करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे|
- सबसे पहले groww के वेबसाइट में login कर ले या मोबाइल app को ओपन कर ले|
- उसके पास वॉलेट के आइकॉन पर क्लिक करके|
- यहाँ आपको दिखाया जायेगा की आपके अकाउंट में कितना रुपया है|
- साथ-ही आपको deposit और withdrawal को आप्शन मिल जायेगा|
- पैसा ऐड करने के लिए deposit में क्लिक करे और अगर निकासी करनी है तो withdrawal में क्लिक करे|
- अब आप कितना रुपया ऐड करना चाहते है वो भरे
- फिर deposit money पे क्लिक करे|
- अब आप UPI या नेट बैंकिंग के द्वारा पेमेंट कर सकते है|
- याद रहे आपको पेमेंट उसी बैंक से करना है जिसका details आप groww में अकाउंट बनांते समय दिए थे|
- पेमेंट होने के बाद तुरंत रुपया आपके groww अकाउंट में ऐड हो जाते है|
Groww App पर मेरी राय
grow वैसे व्यक्ति के लिए एक अच्छा app है जो अपने पैसो को इन्वेस्ट करके अपनी savings को बढ़ाना चाहते है| या जो mutual fund में इन्वेस्ट करना चाहते है उसके लिए अभी सबसे अच्छी कंपनी grow ही है| साथ-ही इसे उपयोग करना बहुत ही आसान है कोई भी व्यक्ति आसानी से इसका उपयोग कर सकते है| मेरे अनुसार यह app mutual fund में निवेश के लिए सबसे अच्छा app है|
उम्मीद है की आपको इस पोस्ट के मध्यम से groww app क्या है? और इससे पैसा कैसे कमाया जाता है के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त हो गयी होगी| अगर अब भी आपके पास groww app से जुडी कोई सवाल है तो हमे कमेन्ट करके पूछना न भूले| साथ-ही अपने दोस्तों के साथ इस पोस्ट को साझा जरुर करे|
Read Also
Post Office RD Account: 1000 रूपये प्रतिमाह के जमा पर पायें लाखों का रिटर्न्स, जाने विस्तार से
TVS X Electric: शानदार फीचर वाली यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बनने वाली है आपकी पहली पसंद
10000 रूपये के मासिक इन्वेस्टमेंट पर आप पा सकते है लाखों का पेंशन, जाने विस्तार से