JPEG क्या है? JPG और JPEG में अंतर

JPEG क्या है? (what is jpeg in Hindi) जब भी हमलोग किसी भी image यानि फोटो की file formatting की बात करते है तो हम JPEG या JPG का नाम जरुर सुनते है| लेकिन क्या आपको पता है, असल में JPEG और JPG का मतलब क्या होता है?

हमलोग JPEG image file format का इस्तेमाल लगभग डेली करते है लेकिन शायद इसके सही मतलब से अब तक अनजान है, तो कोई बात नहीं आज के इस पोस्ट के मध्यम से हमलोग विस्तार से जानेंगे की JPEG क्या है? और इसका इस्तेमाल image में बड़े-पैमाने में क्यों किया जाता है?

JPEG क्या है?

अगर हम इसकी full form की बात करे तो इसका full form, Joint Photographic Expert Group (जॉइंट फोटोग्राफिक एक्सपर्ट ग्रुप) होता है| इस ग्रुप का कार्य JPEG compression standard को create करना है| यह file format image के लिए सबसे अच्छा मना गया है क्युकि JPEG किसी भी image को compress कर उसकी size को थोड़ा कम कर देती है जिससे image को स्टोर करने के लिए ज्यादा स्टोरेज की जरूरत नहीं पड़ती है|

JPEG format की image का उपयोग आधुनिक समय में बहुत common हो गया है, साथ इस इस file format की image इन्टरनेट में काफी ज्यादा मात्र में उपलब्ध है|

Photographers JPEG image file format का उपयोग करना अन्य format की तुलना ज्यादा पसंद करते है क्युकी JPEG images की size कम होती है और quality भी कम size में अच्छी मिल जाती है| इसी कारण इस image file formatting की लोकप्रियता होने मई ज्यादा समय नहीं लगा|

Read Also:  OPPO A58 5G: भारतीय बाज़ार में ओप्पो का यह बजट फ़ोन आने के साथ ही मचाएगा तहलका, जाने सभी फीचर्स

जब भी आप किसी image को JPEG format में save करते है तो इसमें compression की प्रक्रिया होती है, जिससे image की size कम हो जाती है और quality में भी हमे Raw format की तुलना थोड़ी कमी देखने को मिलती है| अगर आप बार-बार किसी image को edit कर re-save करते है तो image की quality में थोड़ी कमी साफ-साफ दिखाई पड़ती है| एक यही कारण है की JPEG को image file format को अच्छी quality के प्रिंटिंग के लिए इस्तेमाल नही किया जाता है|

कई शेत्रो में JPEG format काफी अच्छा रोल निभाती है, जैसे इन्टरनेट में image को अपलोड करने के लिए ज्यादा स्टोरेज की जगह कम स्टोरेज में भी अच्छा काम हो जाता है| और स्टोरेज की समस्या को भी दूर करता है| साथ-ही डिजिटल कैमरा के अच्छी quality के फोटो को कम स्पेस में save करने में मदद करता है|

डिजिटल मार्केटिंग में अधिकतर JPEG file format का ही उपयोग होता है, क्युकि इसमें कम स्पेस उपयोग होने के कारण server का लोडिंग तेज होता है|

JPEG Files को Open करने वाला Programmes

वर्तमान समय में उपलब्ध लगभग सभी image programmes आसानी से JPEG फाइल्स को ओपन करने में सक्षम है| जिनमे के अगर कुछ Programmes का उदहारण दिया जाये तो वो निम्न प्रकार है|

माइक्रोसॉफ्ट photos जो सभी लैपटॉप या कंप्यूटर, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट विंडोज इनस्टॉल होते है, में डिफ़ॉल्ट image programme के तौर पर pre-install आते है, जो वर्तमान समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाये जाते है|

Read Also:  OPPO Reno 9: 6.75 इंच Curved डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला, ओप्पो का यह फ़ोन बना रहा है सबको अपना दीवाना

इस file format की image को ओपन करने के लिए वेब ब्राउज़र का भी उपयोग किया जा सकता है, साथ-ही इन्टरनेट में बहुत से free image प्रोग्राम सॉफ्टवेर भी उपलब्ध है, जिसका इस्तेमाल करके इस format की image को आसानी से ओपन किया जा सकता है|

अगर Paid programmes की बात करूँ तो अभी के समय में Adobe Photoshop सबसे लोकप्रिय Paid image graphics programme है| इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको इसके अधिकारिक वेबसाइट से इसे खरीदना पड़ेगा|

 JPEG Format Image की पहचान

अगर आप यह जानना चाहते है कि आपके डिवाइस में जो image उपलब्ध है वह कौन-सी file format की है तो यह पहचान करना बहुत आसान है|

JPEG file format की extension .jpeg, .jpg, .jpe और .jfif होती है, लेकिन वर्तमान समय में .jpe और .jfif का उपयोग नहीं होता है| अगर आपके डिवाइस में कोई फोटो grumba नाम से save है और उसके साथ extension grumba.jpeg या grumba.jpg लिखा हुआ है तो वह image JPEG format का है|

JPEG और JPG में अंतर

JPEG क्या है?, jpeg aur jpg me antar
JPG kya hai? jpeg aur jpg me different

वास्तव में, JPEG और JPG में कोई अंतर नहीं होता है| यह दोनों JPEG file format का ही extension है| इस दोनों में सिर्फ characters का ही अंतर देखने को मिलता है| यह दोनों extension जॉइंट फोटोग्राफिक एक्सपर्ट ग्रुप का ही हिस्सा है|

सामान्यत JPG को भी JPEG ही कहा जाता है| बोलचाल में JPG ज्यादा अच्छा लगता है इसी वजह से ग्रुप का एक extension JPG को भी बनाया गया है|

JPEG और Raw file में अंतर

अगर JPEG की तुलना RAW file से किया जाये तो JPEG की size Raw file से बहुत ज्यादा कम होती है, जिसके कारण JPEG को social media या दोस्तों के साथ शेयर करने में किसी भी प्रकार का कोई परेशानी नहीं होता है|

Read Also:  इंटेल क्या है? What is Intel in Hindi

Raw file का उपयोग हमलोग अक्सर तब करते है जब हमे अच्छी quality की फोटो को किसी बड़े पेपर या material में print करना होता है, ताकि print के बाद उसकी quality अच्छी देखने को मिलती है|

Raw file की quality JPEG file से बहुत ज्यादा अच्छी होती है लेकिन इसको स्टोर करने के लिए बहुत ज्यादा स्पेस की जरूरत पड़ती है जिस कारण इसका इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है|

JPEG के Advantage

  • यह image को compress कर छोटे size का बना देता है जिससे स्टोरेज के समस्या नहीं होती है|
  • यह लगभग 16 मिलियन से ज्यादा कलर को सपोर्ट करता है|
  • इसे ओपन करना बहुत आसान होता है और किसी भी डिवाइस में आसानी से ओपन भी हो जाता है|
  • कम size में भी फोटो की quality अच्छी ही होती है|

JPEG के Disadvantage

  • यह image को compress कर देती है जिस कारण quality Raw file से कम हो जाती है|
  • तह transparency को बिलकुल भी सपोर्ट नहीं करता है|

इसे भी पढ़े –

Power Bank App क्या है? Power Bank App से पैसा कैसे कमाए?

निष्कर्ष

आशा करता हूँ की आप आपको इस पोस्ट के मध्यम से JPEG क्या है? (what is jpeg in Hindi) और इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त हो गयी होगी| अगर अब भी आपके पास JPEG से जुडी कोई सवाल है तो कृपया कमेन्ट करके पूछना न भूले|

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो pleaseइसे अपने दोस्तों के साथ social media के मध्यम से साझा जरुर करे| धन्यवाद!