माइक्रो कंप्यूटर क्या है? और इसके प्रकार, आज के हमारे इस post का उदेश्य आपको micro computer शब्द से आपको भली-भांति अवगत कराना है| आज इस post में हमलोग विस्तार से विवरण करेंगे कि Micro Computer क्या है? (Microcomputer in Hindi) और यह किस प्रकार Mini computer से भिन्न है|
दरसल माइक्रो कंप्यूटर के निर्माण का मुख्य उदेश्य computer का विस्तार करना था, ताकि कोई भी व्यक्ति इन computer को लेकर इस्तेमाल कर सके| इसकी कीमत भी mini computer की तुलना में कम होती है, अगर आप mini computer के बारे में विस्तार से नहीं जानते तो आप हमारा यह पोस्ट mini computer क्या है? पढ़ सकते है|
Micro Computer क्या है?
Micro Computer असल में, computer का ही एक प्रकार है| जिसकी आकार mini computer से भी छोटी होती है| एक शब्द में कहा जाये तो सबसे छोटे computer को एक ही micro computer कहते है|
Micro Computer में भी CPU, Microprocessor, output device और storage जैसी सभी इकाई मौजूद होती है जो किसी भी computer की सबसे महत्पूर्ण इकाई होती है|
आसन भाषा में कहा जाये तो माइक्रो कंप्यूटर एक छोटे आकार का computer ही है जो हमारे दैनिक जीवन की कार्यो को करने के लिए व्यवहार में लाये जाते है|
Micro computer की परिभाषा
माइक्रो कंप्यूटर एक ऐसा Electronic device या computer है जिसका निर्माण में CPU के रूप में microprocessor का उपयोग किया जाता है| आसान भाषा में बोला जाये तो micro computer में CPU, single integrated semiconductor के रूप में कार्यरत रहती है|
Storage के लिए उपयोग होने वाली मेमोरी के लिए भी इसमे semiconductor चिप का ही प्रयोग होता है| दरसल इसमे semiconductor चिप का इस्तेमाल इसीलिए किया जाता है, ताकि computer का आकार छोटा हो सके|
जैसा कि हम सब जानते है कि बड़े तथा अच्छे computer को बनाने के लिए Transister का उपयोग किया जाता था| Transistor के आत्याधिक उपयोग होने के कारण computer का size भी बहुत बड़ा हो जाता था| इसीलिए माइक्रो कंप्यूटर के निर्माण के लिए transistor की जगह semiconductor चिप का इस्तेमाल किया गया|
समय के साथ-साथ माइक्रो कंप्यूटर की performance को अच्छा बनाया गया और 1980 के दशक के बाद इसका प्रचलन भी काफी तेजी से बढ़ने लगा|
Micro Computer का इतिहास
जैसा कि हम सब जानते है जब पहली बार computer का विकास हुआ था, तो उस समय की computer आज की computer की तुलना में काफी ज्यादा बड़ी होती थी|
पहला माइक्रो कंप्यूटर यानि छोटे आकार का computer का निर्माण 1970 ई. के आस – पास हुआ था| माइक्रो कंप्यूटर के निर्माण का उदेश्य आम व्यक्तियों के लिए computer का उपयोग आसान हो सके, क्योकि उस समय के कंप्यूटरों का आकर इतना ज्यादा बड़ा होता था कि उसे आम व्यक्ति इस्तेमाल में नही ला सकते था|
लगभग वर्ष 1970 में Intel ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपना पहला माइक्रोप्रोसेसर का निर्माण किया| जिसका उपयोग कर computer के आकार को छोटा कर पाना संभव हो पाया| यही microprocessor के कारण computer की दुनिया में एक क्रांति आयी और माइक्रो कंप्यूटर का आविष्कार हुआ|
Intel के द्वारा आविष्कार किया गया यह microprocessor की लागत कम होने के कारण माइक्रो कंप्यूटर सस्ती हो गई| जिससे आम लोगो के लिए computer का खरीद पाना संभव हो पाया और यह काफी लोकप्रिय computer भी बन गया|
Micro computer के प्रकार

माइक्रो कंप्यूटर के कई प्रकार है जिसका विवरण निम्नलिखित है :-
1. Desktop Micro Computer
इसका प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ने लगा क्युकि इसका performance अच्छा होने के साथ-साथ यह सस्ती भी थी, जिसके कारण आम लोगों के लिए इसे खरीद पाना संभव था| छोटे बिज़नस के क्षेत्र में इस कंप्यूटर का उपयोग बड़े-पैमाने में किया जाता है|
2. laptop
इसकी लोकप्रियता दिन-व्-दिन बहुत तेजी से बढती जा रही है जिसका मुख्य कारण है इसका portable होना| इसे एक स्थान से दुस्ते स्थान ले जाने में कोई परेशानी नहीं होती है| खासकर विद्यार्थी के लिए यह माइक्रो कंप्यूटर बहुत उपयोगी है| शिक्षा के क्षेत्र में इसका प्रचलन काफी ज्यादा है|
3. Tablet
टेबलेट भी एक प्रकार का माइक्रो कंप्यूटर ही है जिसका आकार laptop से छोटा होता है| यह माइक्रो कंप्यूटर आकार में छोटा है इसे छोटे-छोटे कामों के लिए डिजाईन किया गया है| आजकल हमलोग काम के साथ-साथ मनोरंजन के लिए भी टेबलेट का इस्तेमाल करना पसंद करते है|
4. Smartphone
स्मार्टफोन भी माइक्रो कंप्यूटर का ही एक प्रकार है| वर्तमान समय में यह सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली माइक्रो कंप्यूटर है| लोग दैनिक जीवन में इसका इस्तेमाल लगभग प्रतिदिन करते है| यह मानव जीवन को डिजिटल बनाने की सबसे महत्वपूर्ण डिवाइस है| यह सस्ता और सबसे छोटा माइक्रो कंप्यूटर है जिसकी कीमत 2000 से शुरू होकर लगभग 2 लाख या उससे अधिक तक होती है|
ये चारो माइक्रो कंप्यूटर के मुख्य प्रकार है| वैसे माइक्रो कोम्पुएर के कुछ और भी प्रकार है जिसके बारे में जानना ज्यादा उपयोगी नहीं है|
माइक्रो कंप्यूटर की विशेषता
- इसका इस्तेमाल कोई भी आसानी से कर सकता है, इसे उपयोग करने के लिए आपको कोई अलग से पढाई नहीं करनी पड़ती है|
- इसका उपयोग घर, स्कूल एक शिक्षा के क्षेत्र में किया जाता है|
- यह बहुत छोटा और easy to use होता है|
- गेम खेलने के लिए भी इसका इस्तेमाल बड़े-पैमाने में किया जाता है|
- यह छोटा होने के कारण इसमें स्टोरेज की क्षमता निर्धारित होती है|
- माइक्रो कंप्यूटर की प्रोसेसिंग गति तेज होती है |
ये कुछ माइक्रो कंप्यूटर की विशेषताए है| आइए माइक्रो कंप्यूटर के बारें में और कुछ जाने|
Micro Computer का ऑपरेटिंग सिस्टम
अगर हम ये बात करे की माइक्रो कंप्यूटर में हम कौन का सॉफ्टवेर ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर सकते है तो आज बहुत सी ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग विभिन्न माइक्रो कंप्यूटर निर्माता करते है| अगर कुछ पोपुलर ऑपरेटिंग सिस्टम का बात किया जाये जो माइक्रो कंप्यूटर में उपयोग किये जाते है तो वो निम्न प्रकार से है|
1. Windows
विंडोज का उपयोग डेस्कटॉप और laptop जैसे माइक्रो कंप्यूटर में किया जाता है| अधिकतर माइक्रो कंप्यूटर उपयोगकर्ता अपने बिज़नस या शिक्षा के क्षेत्र में इसी ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग करते है| इसका इंटरफ़ेस बहुत ज्यादा आसान होता है जिसके कारण इसको operate करना सबके लिए आसान हो जाता है|
2. Mac और IOS
यह ऑपरेटिंग सिस्टम सिर्फ एक की कंपनी के माइक्रो कंप्यूटर में देखा जाता है| इसका उपयोग सिर्फ Apple नाम के ब्रांड की करते है| इस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाला माइक्रो कंप्यूटर बहुत ज्यादा महंगा होगा है| इंटरफ़ेस के मामले में इसका इस्तेर्फास काफी ज्यादा अच्छा है| और इसका प्रोसेसिंग गति भी बाकि की तुलना ज्यादा अच्छी है|
3. Linux और Unix
आज के समय में इसका उपयोग ना के बराबर होता है, जिसका एकमात्र कारण के इसका इंटरफ़ेस| इसे operate करना आम आदमी के लिए बहुत मुस्किल होता है क्युकि इसका उपयोग करने के लिए कंप्यूटर तथा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा की ज्ञान की जरूरत पड़ती है| जिसके कारण इसकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है|
4. Android
यह ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्टफोन जैसे सबसे छोटे मिस्को कंप्यूटर में उपयोग होता है| अधिकतर स्मार्टफोन इसी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है| इसका इंटरफ़ेस बहुत easy होता है जिसके कारण कोई भी व्यक्ति इसका उपयोग कर सकता है| और यह काफी ज्यादा सस्ता भी होता है|
ऊपर हमने कुछ प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम की विवेचना की जिसका उपयोग माइक्रो कंप्यूटर में किया जाता है||
माइक्रो कंप्यूटर के कुछ महत्वपूर्ण Components

माइक्रो कंप्यूटर में उपयोग होने वाली कुछ महत्वपूर्ण components का संक्षेप में विवरण लिस्ट के मध्यम से निचे अंकित किया गया है|
- RAM – (Random Access Memory)
- ROM – (Read Only Memory)
- HDD – (Hard Disk Drive)
- Microprocessor
- Motherboard
- Mouse
- Keyboard
- Colling Fan
- Monitor
- Cabinet
- Wire…आदि|
माइक्रो कंप्यूटर का महत्व
माइक्रो कंप्यूटर के कारण शिक्षा तथा बिज़नस में काफी ज्यादा बदलाव आया है| अगर बिज़नस की बात करू तो देश-विदेश में बिज़नस का सफल हो पाने में माइक्रो कंप्यूटर का बहुत बड़ा योगदान है| साथ ही स्कूल तथा कॉलेज में माइक्रो कंप्यूटर होने के कारण देख में डिजिटल शिक्षा का प्रशारण बिना किसी परेशानी के हो पा रहा है| साथ ही देश आज डिजिटल दुनिया की ओर अग्रसर है, जो शायद माइक्रो कंप्यूटर की ही देन है| इसके आने वैसे लोग भी इसका उपयोग करने में सक्षम हो पाया जिसको कंप्यूटर के बारें में ज्यादा जानकारी नहीं है| इसको चलाना बहुत ही आसान होता है, कोई भी इसे आसानी से चला से चला सकता है जिसकारण इसकी लोकप्रियता बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा हो गयी|
अंतिम शब्द
आज के इस पोस्ट में हमने सिखा माइक्रो कंप्यूटर क्या है? (What is micro computer in Hindi) और यह कितने प्रकार के होते है? साथ-साथ हमने इससे जुडी और भी जानकारी हासिल की जिसका ज्ञान होना हर माइक्रो कंप्यूटर उपयोगकर्ता के लिए होना आवश्यक है| उम्मीद है की इस पोस्ट के माध्यम से आप माइक्रो कंप्यूटर जुडी सारें चीजो के बारे में विस्तार से जन चुके होंगे|
अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ साझा जरुर करे| और आपकी अगर कोई राय हो तो कमेंट करके हमसे साझा जरुर करे|
Read Also
Post Office RD Account: 1000 रूपये प्रतिमाह के जमा पर पायें लाखों का रिटर्न्स, जाने विस्तार से
TVS X Electric: शानदार फीचर वाली यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बनने वाली है आपकी पहली पसंद
10000 रूपये के मासिक इन्वेस्टमेंट पर आप पा सकते है लाखों का पेंशन, जाने विस्तार से