High Returns Stocks: हाल फ़िलहाल में कोरोनाकाल के दौरान शेयर बाज़ार में इन्वेस्ट करने वालों की संख्या अचानक से बढ़ गयी| वर्तमान समय में लाखो लोग शेयर बाज़ार से जुड़कर अपने बचत को इन्वेस्ट करते है और अच्छा खासा मुनाफा कमाते है| उनमे से बहुत से इन्वेस्टर को लोस भी होता है क्युकि सभी कंपनी के शेयर तो बढ़ नहीं सकते| इसीलिए शेयर बाज़ार में निवेश करने से पहले यह हम जिस कंपनी में निवेश करना चाहते है उसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए|
आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपके साथ 2021 में अब तक सबसे ज्यादा रिटर्न्स देनी वाली कंपनी के शेयर के नाम साझा करेंगे| इसमें से कुछ ऐसे शेयर है जो महज़ कुछ ही दिनों में 300 से 500 प्रतिशत तक का रिटर्न्स दिया है| इस पोस्ट में हम इन शेयर्स का नाम बस जानकरी से लिए शेयर कर रहे है अगर आप इनमे निवेश करना चाहते है तो अच्छी तरह से रिसर्च जरुर कर ले| और थोड़ी बहुत गिरावट आने पर ही ख़रीदे|
जैसा की हमने indices के साथ देखा पीछे कुछ महीनो में ही banknifty से 20000 से 38000 तक का सफ़र कर लिया ऐसे में बहुत सरे stock ने हमारे expectation से ज्यादा रिटर्न्स दिया है| उम्मीद है आप NIFTY और Banknifty क्या है? यह जानते ही होंगे| तो चलिए आगे बढ़ते है पोस्ट की और जहा हम सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाले stocks के बारे में बात करेंगे|
सबसे ज्यादा रिटर्न्स देने वाले शेयर्स (Sabse Jyada Returns Dene Wale Stocks)
आइए जानते है वह कौन से कमपनी का शेयर है को 2021 में निवेशको को मालामाल कर दिया है| निवेशक महज़ कुछ ही दिनों में in शेयर्स की मदद से अपने पैसो को 3 से 4 गुणा कर चुके है| आइए जानते है विस्तार से-
1. IRCTC
IRCTC यानि Indian Railway Catering nd Tourism Corp Ltd का शेयर पिछले कुछ समय से बहुत ही ज्यादा तेज़ी से बढ़ रहा है और निवेशक इससे लाखो का मुनाफा कमा रहे है| अगर वैसे में आप भी इस स्टॉक्स में निवेश किये है तो उम्मीद है आप भी अच्छा खासा मुनाफा कमा चुके होंगे| रदसल IRCTC रेलवे के लिए ऑनलाइन टिकट सेवा और टूरिज्म तथा ट्रेन में catering का कार्य करती है|
2021 से शुरात में इसके शेयर का price महज़ 1400 रूपये के आसपास था, लेकिन वर्तमान समय में इसके शेयर का मूल्य 4400 के आसपास है| यानि कुछ ही महीने में इस stocks ने 3 गुना से भी ज्यादा का रिटर्न्स दिया है|
कुछ समय में हमलोग irctc के शेयर का 1:5 में splits होते हुए भी देख सकते है| यानि अगर आपके पास इसके 1 शेयर है तो आपको इसके छोटे-छोटे 5 शेयर मिलेंगे जिसका मूल्य इसके वर्तमान मूल्य को 5 से भाग देने पर निकलेगा|
2. Happiest Minds
Happeiest Minds एक टेक्निकल कंपनी का शेयर है जो टेक के क्षेत्र में कार्य करती है| इस कम्पनी के शेयर ne तो इसके निवेशको को बहुत ही मालामाल कर दिया है क्युकि इसके शेयर ने कुछ ही महीने में 4 गुणा से ज्यादा का रिटर्न्स दिया है| यानि अगर कोई भी व्यक्ति इसके शेयर्स में 1 लाख रुपया 2021 के जनवरी में इन्वेस्ट किया था तो आज उसके पास 4 लाख से ज्यादा रुपया का मुनाफा हुआ है|
2021 के शुरात में इस कंपनी का शेयर का मूल्य महज़ 340 रुपया के आसपास था जो अब अक्टूबर में बढ़कर 1400 के आसपास हो गया है| ऐसे में अगर आप इसके शेयर में निवेश कर चुके है तो आप इसमें निवेशित रह सकते है क्युकि आने वाले समय में यह कंपनी और भी ज्यादा रिटर्न्स दे सकती है|
3. Bajaj Finserv Ltd
बजाज का यह कंपनी एक फाइनेंसियल कंपनी है जिसमे भी अपने निवेशको को लगभग 300 प्रतिशत का रिटर्न्स महज़ 8 महीनो में देकर खुश कर दिया है| अगर हम इसके शेयर price की बात करे तो 2021 से शुरुआत में इसके सहरे का मूल्य 6000 रूपये के आसपास था जो अभी बढ़कर 18000 के आसपास हो गया है| यही यह शेयर भी अपने निवेशको को 3 गुणा का रिटर्न्स दे चुका है|
निष्कर्ष
आज के इस पोस्ट में हमे 3 सबसे ज्यादा रिटर्न्स देने वाले शेयर ( Sabse Jyada Returns Dene Wale Stock ) को जाना उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गयी जानकारी आपको जरुर पसंद आई होगी| वैसे में अगर आप भी इन शेयर में निवेश कर चुके है तो आपको अच्छा खासा मुनाफा हो रहा होगा| समय-समय पर बाज़ार से अपना मुनाफा निकलते रहे जिससे आपके मुनाफा के खत्म होने का डर न रहे क्युकि शेयर बाज़ार कभी भी गिर या बढ़ सकता है| अगर पोस्ट पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे| धन्यवाद्!
Read Also
iPhone 13 में मिल रहा है 27 हज़ार का जबरदस्त डिस्काउंट, जाने कहा से ख़रीदे
Saving Account में भी यह बैंक देता है जबरदस्त ब्याज, जाने विस्तार से
Redmi Note 12 और Redmi 12C का सेल शुरू, भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है महज 8 हज़ार रूपये में