Tata Power Analysis in Hindi: आज के इस पोस्ट में हम आपके साथ टाटा पॉवर स्टॉक का सम्पूर्ण फंडामेंटल और टेक्निकल एनालिसिस बिलकुल आसान भाषा में आपके साथ शेयर करेंगे|
अगर आप भी टाटा पॉवर स्टॉक में निवेश करना चाहते है तो आपको इस कंपनी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी पता होना चाहिए| साथ-ही हमे यह भी पता होना चाहिए कि हम जिस कंपनी में निवेश करने का प्लान बना रहे है उस कंपनी का कार्य क्षेत्र क्या है| अगर कोई कंपनी किसी ऐसे क्षेत्र में काम कर रही है जिसका डिमांड फ्यूचर में बढ़ने के बजाये घटने वाली है तो ऐसे हमे ऐसी कंपनी में निवेश करने के बचना चाहिए|
इस पोस्ट के माध्यम से हम Tata Power स्टॉक का एनालिसिस करने वाले है| और विस्तार से जानने वाले है कि क्या हमे इस कंपनी में निवेश करना चाहिए| और हम कितना समय में कितना रिटर्न्स मिल सकता है इसक पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे|
Tata Power Analysis in Hindi
टाटा पॉवर Tata Group की ही एक कंपनी है जो पॉवर जनरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन के साथ-साथ पॉवर ट्रांसमिशन के क्षेत्र में काम करती है| अगर इसके कार्य क्षेत्र की बात करे तो जैसे-जैसे भारत डिजिटल क्षेत्र की और बढ़ रहा है वैसे-वैसे पॉवर का खपत भी बढ़ रहा है| इसीलिए हम यह कह सकते है कि टाटा पॉवर का बिज़नस समय के साथ-साथ बढ़ने ही वाला है|
जैसा कि हम सब जानते ही है, भारत में भी अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों का प्रचालन बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्ज करने के लिए पॉवर ट्रांसमिशन की जरुर पढ़ती है| और टाटा पॉवर पॉवर ट्रांसमिशन के क्षेत्र में काम कर रही है| और कंपनी का कहना है कि आगे आने वाले 5 वर्षों में टाटा पॉवर 10000 से भी ज्यादा पॉवर ट्रांसमिशन की भारत के विभिन्न क्षेत्रों में लगाएगी|
यह कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी से थर्मल पावर जैसे- हाइड्रो, सोलर, विंड और थर्मल पावर आदि स्रोतों की मदद से पॉवर को जेनरेट करती है और इसका डिस्ट्रीब्यूशन भी खुद ही करती है| और टाटा पॉवर दिन-प्रतिदिन पॉवर जेनरेट करने की कैपेसिटी को बढ़ा रही है जो इसके निवेशकों के लिए एक बहुत ही अच्छी बात है|
इसीलिए अगर फंडामेंटल के आधार पर कहा जाते तो यह स्टॉक बहुत ही अच्छा आप्शन हो सकता है, लेकिन अगर आप इसमें निवेश करना चाहते है तो आपका यह जानना बहुत ही जरुरी है कि कब इस स्टॉक को हम खरीद सकते है और इसका stoploss और टारगेट क्या हो सकता है|
अगर आप लम्बे समय तक निवेश करना चाहते है तो आपको stoploss थोडा बड़ा रखने की जरूरत पढेगी, वहीं अगर आप शोर्ट टर्म के लिए इन्वेस्ट करना चाहते है तो आप कर सकते है, पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़े|
इसे भी पढ़े- MACD इंडिकेटर क्या है? इसका इस्तेमाल करके ट्रेड कैसे करे?
Tata Power Analysis in Hindi: Short Term

अगर आप शोर्ट टर्म के लिए इस स्टॉक में ट्रेड करना चाहते है तो आप मौजूदा मूल्य में इस स्टॉक को खरीद सकते है| और मात्र 20 रूपये के stoploss के साथ 50 रूपये तक के टारगेट के लिए इन्तेजार कर सकते है| यहाँ हमने टाटा पॉवर स्टॉक का साप्ताहित टेक्निकल चार्ट को आपके सामने लाया| आइये समझते है कि चार्ट के मदद से हम कैसे इस स्टॉक में निवेश करके मुनाफा कमा सकते है|
अगर आप इसके चार्ट को देखते हो तो आपको यह पता लगेगा की 2 से 3 महीने पहले इस स्टॉक में बहुत ही तेजी देखने को मिली थी| और जब भी किसी स्टॉक में बहुत तेजी आती है तो तेजी के बाद वह स्टॉक कुछ महीने के लिए एक रेंज में ही ट्रेड करती है| और टाटा पॉवर स्टॉक लगभग २ महीने से एक ही रेंज में ट्रेड कर रही है| इसीलिए जब भी यह रेंज ब्रेक होता है तो हमे एक बार फिर से एक अच्छा खासा तेजी देखने को मिल सकता है|
आप इस स्टॉक को 220 रूपये के आसपास खरीद सकते है और आपका stoploss 200 रूपये से कम का होना चाहिए, वहीं आपका टारगेट कम से कम 270 का होना चाहिए, जो आने वाले कुछ महीने में ही पूरा हो सकता है|
Tata Power Analysis in Hindi: Long Term
अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए इस स्टॉक में निवेश करना चाहते है तो आपका निर्णय बहुत ही अच्छा हो सकता है| क्योंकि जैसे जैसे पॉवर की खपत भारत में बढ़ रही है वैसे-वैसे इस कंपनी का ग्रोथ भी बढेगा|
आज के कुछ वर्ष पहले इस कम्पनी में बहुत ज्यादा कर्ज था जिसके कारण बड़े निवेशक टाटा पॉवर स्टॉक में निवेश नहीं कर रहे थे, लेकिन अब इस कम्पनी का कर्ज धीरे-धीरे कम हो रहा है और बड़े निवेशक भी भी नेवेश करना शुरू कर दिए है| इसीलिए आप इस स्टॉक पर निवेश कर सकते है|
अगर लम्बे समय तक के लिए इस स्टॉक में निवेश करना चाहते है तो आपका stoploss 150 रूपये से कम का होना चाहिए| और लम्बे समय में यह स्टॉक 500 से 1000 के आसपास भी ट्रेड कर सकती है|
निष्कर्ष
आज के इस पोस्ट के मदद से हमे आपके साथ टाटा पॉवर स्टॉक का एनालिसिस (Tata Power Analysis in Hindi) शेयर किया, उम्मीद है कि इस पोस्ट में शेयर की गयी जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होगी| अगर आप इंट्राडे ट्रेड करते है तो Moving Average इंडिकेटर क्या है? यह जानना भी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है|
अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-
Read Also
Post Office RD Account: 1000 रूपये प्रतिमाह के जमा पर पायें लाखों का रिटर्न्स, जाने विस्तार से
TVS X Electric: शानदार फीचर वाली यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बनने वाली है आपकी पहली पसंद
10000 रूपये के मासिक इन्वेस्टमेंट पर आप पा सकते है लाखों का पेंशन, जाने विस्तार से